थावे दुर्गा मंदिर में उप मुख्यमंत्री की पूजा अर्चना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
(गोपालगंज) थावे दुर्गा मंदिर में शनिवार को बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी की संभावित आगमन को लेकर मंदिर की विधि व्यवस्था एवम सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को सदर एसडीओ अनिल कुमार, सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने मंदिर परिसर में पहुंचकर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की विधिवत जायजा लिया।लगभग दो घंटे तक चले निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा में शनिवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में किसी प्रकार की वाहन की प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।साथ ही साढ़े दस बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक आम जनता के लिए थावे दुर्गा मंदिर में दर्शन करने पर रोक रहेगी।आम जनता इसके पहले सुबह से लेकर दस बजे तक उधर ढाई बजे के बाद मां का दर्शन कर सकेगे।
सदर एसडीपीओ ने बताया कि इस दौरान मंदिर की कड़ी सुरक्षा रहेगी।तथा कई थानों के थानाध्यक्ष के साथ पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।निरीक्षण के दौरान डीएसपी विजय कुमार, बीडीओ अजय प्रकाश राय,थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजुद रहे।












