पूर्व जदयू नेता स्वर्गीय सतेंद्र सिंह की दिव्तीय पुण्य तिथि मनाई गई
विजयीपुर/गोपालगंज
विजयीपुर प्रखंड के बनकटा स्थित निवास स्थान पर विजयीपुर के पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष स्व० श्री सत्येन्द्र राय (नेता जी) की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सेवा भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रवि मिश्रा,स्वर्गीय सत्येन्द्र राय के पुत्र विकास सिंह तथा भतीजे नितेंद्र सिंह (जदयू प्रखंड अध्यक्ष) ने सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण के माध्यम से स्व० सत्येन्द्र राय के उन उद्देश्यों को साकार करते हुए देखा गया, जिनके लिए वे जीवनभर समर्पित रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सत्येन्द्र राय हमेशा अपने क्षेत्र में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे और समाजसेवा ही उनके जीवन का मूल मंत्र था।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश सचिव अमरेंद्र कुमार तिवारी, विजयीपुर के पत्रकार शंकर जी, आनंद मिश्रा (पत्रकार)जयप्रकाश तिवारी,जितेन्द्र मिश्रा, आरिफ़ सिद्दीकी, कटेया प्रखंड प्रतिनिधि आनंद मिश्रा,समाजसेवी मुरलीधर मिश्रा, समाजसेवी धनंजय यादव (भाजपा नेता), बब्लू गुप्ता,मनोज यादव सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कीए,
पूरे आयोजन में श्रद्धा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार की स्पष्ट झलक देखने को मिली,












