तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नगर में गिरी, गाड़ी छोड़ चालक फरार
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव स्थित गंडक नहर में बुधवार को सुबह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो के चालक समेत स्कॉर्पियो में सवार सभी लोगों फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना और 112 पुलिस दल को दिया। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंच कर स्कार्पियो को नहर में गिरा हुआ देख और पाया की स्कार्पियो में कोई सवार नहीं है। उसके बाद बड़हरिया थाना की पुलिस पहुंची। नहर में पानी होने के कारण पुलिस प्रशासन ने स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकलवाया । इसके बाद स्कार्पियो को पुलिस के द्वारा जब्त कर बड़हरिया थाना लाया गया। जप्त स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 29 बीबी 4212 है । गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस जिला परिवहन कार्यालय से रिपोर्ट मांग कर स्कार्पियो गाड़ी के मालिक और चालक की पहचान में करने में जुट गई है। वहीं घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में स्कॉर्पियो गाड़ी में शराब होने की चर्चा हो रही थी। कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि संभवतः स्कॉर्पियो में अवैध हथियार अथवा अवैध शराब हो सकती है। लोगो का कहना है की स्कार्पियो गाड़ी का पुलिस पीछा कर रही थी तभी स्कॉर्पियो गाड़ी नगर में गिर गई।इस संबंध में जब बड़हरिया थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया की जप्त स्कॉर्पियो गाड़ी की पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान किसी प्रकार का कोई भी अवैध सामान बरामद नहीं हुआ है। बहरहाल मामला जो भी हो स्कॉर्पियो गाड़ी अब पुलिस के हिरासत में है। थाना वासियों की जितनी मुंह उतनी बात है। सच्चाई क्या है यह पुलिस जाने।












