लौरिया में महिला से लूट का खुलासा:दो बदमाश 31,500 रुपए, 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिला के नरकटियागंज अनुमंडल के लौरिया थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर को एक महिला से हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के 31,500 रुपये नकद और 4 किलो गांजा बरामद किया गया है।यह घटना लौरिया-चनपटिया मार्ग स्थित दुबौलिया के पास हुई थी। पैदल घर जा रही महिला से बदमाशों ने 50 हजार रुपए और मंगलसूत्र छीन लिया था। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दोनों अपराधियों की पहचान नरकटियागंज एसडीपीओ जे.पी. सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर थाना प्रभारी रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दोनों अपराधियों की पहचान की गई।घटना के दौरान भागते समय बदमाश एक स्कूल बस से टकराकर गिर गए थे और घबराहट में अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। बाइक के नंबर के आधार पर उनकी पहचान पुख्ता की गई। गुरुवार रात हुई गिरफ्तारी, मंगलसूत्र बरामद नहीं हो सका गुरुवार रात को गोबरौरा फाल के पास से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के गोबरधना निवासी सकलदेव साह के पुत्र गोल्डू कुमार और संजय प्रसाद के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है।गोल्डू कुमार के खिलाफ शिकारपुर थाना में पहले से धारा 307 का मामला दर्ज है और वह हाल ही में सिरिसिया स्थित अपनी मौसी के घर रह रहा था।पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि भागने के दौरान मंगलसूत्र खेत में गिर गया था, इसलिए वह बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।












