रिक्शा चालक की मौत
बांदा- ई रिक्शा खड़ा कर शीशा साफ कर रहे एक रिक्शा चालक को बुलेरो ने टक्कर मार दी।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी ईश्वरी प्रसाद पुत्र मातादीन ई रिक्शा चलाता था। गुरूवार की रात ई रिक्शा लेकर गांव जा रहा था। तभी अलिहा गांव के पास ई रिक्शा खड़ा करके शीशा पोछने लगा।उसी दौरान सामने से आ रहीएक बुलेरो ने उसे टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर लगने के बाद वह काफी देर तक सड़क में पड़ा रहा।गुजर रहे राहगीरो ने उसे उठाकर मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया।जहां इलाज होने से पहले उसने दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












