AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सामान्य प्रेक्षक द्वारा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
October 26, 2025
in देश
0
सामान्य प्रेक्षक द्वारा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सामान्य प्रेक्षक द्वारा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सभी निर्वाची पदाधिकारी को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

अर्धसैनिक बल के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मतदान के दिन और एरिया डॉमिनेशन हेतु आयोग के गाइडलाइन से कराया गया अवगत

गोपालगंज, 25 अक्टूबर 2025।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, गोपालगंज के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 3:30 बजे से माननीय सामान्य प्रेक्षक महोदय द्वारा विधानसभा वार vulnerable एवं critical polling stations की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर सभी निर्वाची पदाधिकारी, संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान माननीय प्रेक्षक महोदय ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी स्तरों पर सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखना आवश्यक है।

बैठक में सामान्य प्रेक्षक महोदय ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी vulnerable क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने मतदान केंद्रों तक पहुंच मार्गों की स्थिति, यातायात प्रबंधन, संचार सुविधा, बिजली, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक संसाधन जैसे व्हीलचेयर, रैंप आदि की व्यवस्था समय से कर ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण देकर मतदान दिवस पर उनके आवागमन एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए।

बैठक में प्रेक्षक महोदय ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी दलों एवं प्रत्याशियों को निष्पक्ष अवसर प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए प्रशासन द्वारा गहन निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विभिन्न थानाध्यक्ष, निर्वाची पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा संबंधित शाखाओं के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में माननीय प्रेक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को यह संदेश दिया कि निर्वाचन लोकतंत्र का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भारत अमेरिका डील पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।

भारत अमेरिका डील पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।

February 13, 2026
आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

February 13, 2026
जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

February 13, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पुरानी रंजिश में मारपीट में तीन घायल, थाने में दिया आवेदन

February 13, 2026

Recent News