अवकाश प्राप्त शिक्षक संघ ने की कुलपति से हस्तक्षेप की मांग
सीवान से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
जयप्रकाश विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई डीएवी पीजी कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक का आयोजन संघ के अध्यक्ष डॉ. रामानंद पांडेय की अध्यक्षता में सचिव चंद्रदेव चौधरी के आवास पर हुई, जिसमें जिले के डीएवी पीजी कॉलेज में सामान्य स्थिति बहाल करने की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामानंद राम की कार्यशैली की निंदा करते हुए जेपीयू कुलपति से हस्तक्षेप कर पठन-पाठन की सामान्य स्थिति बहाल करने की मांग की गई। डीएवी पीजी कॉलेज से 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए डॉ. तनवीर अख्तर नूर का आजतक प्राचार्य द्वारा पेंशन पेपर विश्वविद्यालय को नहीं भेजने पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। बैठक में प्रो. ओबैदुल्लाह, प्रो. इसरार अहमद, प्रो. राजेंद्र सिंह, प्रो. पतिराम पाण्डेय, प्रो. रवींद्रनाथ पाठक शामिल थे।












