चफवा में झोपड़ीनुमा दो घरों में आग लगने से एक लाख की सम्पत्ति जलकर राख
नौतन फिरोज अंसारी की रिपोर्ट


स्थानीय थाना क्षेत्र के चफवां गांव में शुक्रवार की सुबह 10 बजे के आसपास झोपड़ीनुमा दो घरों तथा एक बखार में अचानक आग लगने से लगभग एक लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। बता दें कि उक्त गांव के गौरीशंकर भगत तथा नगीना भगत के घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने चले गए थे। तभी लगभग 10 बजे दिन में अचानक उनके झोपड़ीनुमा घरों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित गौरी शंकर भगत तथा नगीना भगत ने बताया कि झोपड़ी में एक साइकिल, दो चौकी, दो चारपाई, बिछावन अनाज, डिलिवरी पाइप, सेक्शन पाइप तथा गौरीशंकर भगत के दिव्यांग पुत्र सुरेंद्र भगत द्वारा दुकान के सामान के लिए रखे 5 हजार रुपए नकदी आदि जलकर राख हो गये। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में प्रभारी अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने बताया कि पीड़ितों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन मिलने पर कर्मचारी के जांच रिपोर्ट के बाद पीड़ितों को मुआवजे की राशि दी जाएगी।










