सड़क दुघर्टना में घायल प्रधानाध्यापक की इलाज दौरान मौत
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के भुलौनी गांव निवासी एक प्रधानाध्यापक की मृत्यु इलाज के दौरान गोरखपुर में हो गई। मृत शिक्षक उक्त गांव निवासी प्रदीप कुमार हैं, जो स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के गलिमापुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विगत दिनों किसी काम से जिला मुख्यालय जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक सूअर उनकी बाइक से जाकर के टकरा गया, जिससे वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घर वालों को सूचना दी इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वही गोरखपुर में इलाज के दौरान ही उनकीमृत्यु हो गई। शुक्रवार को सुबह में उनका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। उक्त शिक्षक अपने पीछे एक पुत्र तथा एक पुत्री को छोड़ गए हैं। प्रखंड प्रमुख मीरादेवी, समाजसेवी राजेश पाण्डेय, उप प्रमुख प्रसिद्ध कुमार आदि लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार ढांढस बंधाया । इसके अलावा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा पर नौकरी तथा सरकार से उचित मुआवजे की मांग किया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत शिक्षक की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल की जा रही है।










