AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

“शत-प्रतिशत मतदान सीतामढ़ी का अभियान” के तहत प्रभात फेरी निकाली गई

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
November 6, 2025
in देश
0
“शत-प्रतिशत मतदान सीतामढ़ी का अभियान” के तहत प्रभात फेरी निकाली गई
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

“शत-प्रतिशत मतदान सीतामढ़ी का अभियान” के तहत प्रभात फेरी निकाली गई

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता के लिए उमड़ा जनसैलाब

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज सीतामढ़ी जिले में व्यापक स्तर पर स्वीप (SVEEP) गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के नेतृत्व में सीतामढ़ी सर्किट हाउस से लक्ष्मी हाई स्कूल तक एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, डीसीएम, डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा), डीपीओ (सर्व शिक्षा अभियान), स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न कोषांगों एवं विभागों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर कमला बालिका उच्च विद्यालय, लक्ष्मी हाई स्कूल, कमला बालिका मध्य विद्यालय तथा अन्य निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में बैनर, पोस्टर, तख्तियां और “शत-प्रतिशत मतदान, सीतामढ़ी का अभियान”, “लोकतंत्र के महापर्व में दें अपनी सहभागिता” जैसे नारों से सड़कों पर जनजागरूकता का माहौल छा गया।
कमला बालिका उच्च विद्यालय की बालिकाओं की बैंड टोली ने प्रभात फेरी को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया।

प्रभात फेरी लक्ष्मी हाई स्कूल परिसर में संपन्न हुई, जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पदाधिकारियों और आम नागरिकों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा –

11 नवंबर को होने वाला मतदान केवल एक तिथि नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। हर मतदाता का एक-एक वोट बहुमूल्य है। जिस दिन सीतामढ़ी के सभी पात्र मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे, उसी दिन हम ‘शत-प्रतिशत मतदान, सीतामढ़ी का अभियान’ को साकार कर पाएंगे। यह केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है — जिसमें हर नागरिक की भूमिका अहम है।”

उन्होंने उपस्थित युवाओं से अपील की कि वे अपने-अपने घरों और मोहल्लों में मतदान के महत्व का संदेश पहुंचाएं ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, पदयात्रा, मानव श्रृंखला, मतदाता शपथ, नुक्कड़ नाटक, निबंध एवं क्विज़ प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सीतामढ़ी जिले में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हो।

इस अवसर पर स्वीप कोषांग की ओर से मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पदयात्रा”आयोजित

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पदयात्रा”आयोजित

February 14, 2026
सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडे की अनोखी पहल जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का किया गया शुभारंभ

सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडे की अनोखी पहल जिला जन शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल का किया गया शुभारंभ

February 14, 2026
पटना मुख्य सचिवालय में बड़ा समझौता: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था होगी अब हाईटेक और मजबूत

पटना मुख्य सचिवालय में बड़ा समझौता: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था होगी अब हाईटेक और मजबूत

February 14, 2026
प्रेम प्रसंग में चली गोली, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में चली गोली, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

February 14, 2026

Recent News