मुखिया पति हत्या केस में एक व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछ ताछ
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के मुखिया बेबी देवी के पति संजय पासवान की हत्या में शामिल हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मृतक के परिजनों के शिकायत के आधार पर एक व्यक्ती को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछ ताछ कर रही है। विदित हो कि मुखिया पति के हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने बड़हरिया गोपालगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया। सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों से फोन पर बात किए और सिवान एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के आश्वासन देने के बाद सड़क जाम हटवाया गया । सनद रहे कि बड़हरिया के रसूलपुर के मुखिया बेबी देवी के पति संजय कुमार पासवान को मंगलवार को बाबू हाता महावीरी मेला में शेखपुरा गांव के जुलूस में शामिल बदमाशों ने हथौड़े से मारकर हत्या कर दिया।सूचना पाकर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।घटना के बाद रात में ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सिवान जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय भास्कर चौहान और लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान सहित कई नेता अपने समर्थकों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिए।आक्रोशित लोग ने बड़हरिया थानाध्यक्ष के प्रति आक्रोष व्यक्त करते हुए थाना से हटाने की मांग एसपी से कर रहे थे। परिजनों और लोगों का कहना था कि बड़हरिया थानाध्यक्ष का रवैया अच्छा नहीं है।आक्रोशित लोग बार बार थानाध्यक्ष के प्रति रोष जता रहे थे। मुखिया संघ केँ जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने एसडीपीओ अजय कुमार सिंह से मांग किया कि अविलंब बड़हरिया थानाध्यक्ष को हटाया जाय।घटना में जो भी लोग सम्मिलित है उन्हें चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाय।एसडीपीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष पर कारवाई की जाएगी और चौबीस घंटे के अंदर हत्या के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।घटना के बाद मुखिया बेबी देवी का रो रो कर बुरा हाल है वे बार बार अभियुक्तों को कड़ी सजा देने की मांग कर रही थी।हालांकि इस संबंध में मुखिया बेबी देवी के आवेदन पर बड़हरिया थाना मे प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसी बीच बड़हरिया पुलिस ने एक व्यक्ति नरहर पुर गांव निवासी वीरेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। इस घटना में बबन प्रसाद,बलिंद्र उर्फ ननकी और विद्या भगत का नाम हत्या करने और करवाने सामने आ रहा है जो सभी शेख पूरा गांव के निवासी है । सनद रहे कि विद्या भगत मृतक मुखिया पति संजय पासवान के दोस्त है जो बराबर साथ में ही दिखाईं देते थे। मुखिया बेबी देवी के अनुसार उक्त सभी मेरे पति के हत्या मे शामिल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखिया पति के हत्या के आरोपित उपरोक्त सभी घटना के दिन से ही घर छोड़ कर फरार है।












