बगही मुखिया से मांगी गई रंगदारी प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी पुलिस
कटेया से राकेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र से रंगदारी मांगने का एक मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि पंचायत राज रामदास बगही के मुखिया से ₹300000 की रंगदारी की मांग की गई है। जिसके बाद मुखिया ने द्वारा थाने में आवेदन देखकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोल्हुआड़ बगही निवासी शिवपूजन शर्मा के मुखिया पुत्र वशिष्ठ शर्मा ने बताया है कि पंचायत क्षेत्र के कंचनपुर में हो रहे छठ घाट निर्माण कार्य के उपयोग में आने वाले सामग्री खरीदने के लिए बीते 3 तारीख को जनता बाजार में स्थित रामजी यादव की हार्डवेयर दुकान पर सुबह लगभग 9:00 बजे गया था। इसी क्रम में भोरे थाना क्षेत्र के भदवही निवासी शिव शंकर भगत के पुत्र राजा लाल सिंह के द्वारा दुकानदार से पूछा गया किया व्यक्ति कौन है जैसे ही दुकानदार के द्वारा बताया गया कि ए बगही पंचायत के मुखिया वशिष्ठ शर्मा है। आरोपी के द्वारा मुखिया से रंगदारी के रूप में ₹300000 की मांग की गई। परंतु जब मुखिया के द्वारा रंगदारी देने से इनकार किया गया तो आरोपी राजा लाल सिंह के दुकान से बाहर निकलकर हाथ में राड लेकर बाहर सड़क पर भाजते हुए गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने लगा। हल्ला गुल्ला सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया
वही इस मामले में पीड़ित के द्वारा कटेया थाने मे आवेदन देने के पश्चात पुलिस के द्वारा थाना कांड संख्या 560/25 दर्ज कर जांच किया जा रहा है। इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान मैं कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी है किसी भी सूरत में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले लोगों को बक्सा नहीं जाएगा।












