आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। इसी बीच सोमवार की देर शाम में गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी घर पर आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके घर से दबोच लिया। थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खलवां गांव निवासी पिंटू कुमार राय है, जिसको उसके घर से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।












