फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। वह पूर्व के मामले में मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष शशि रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के किलपुर गांव निवासी एक युवक के विरुद्ध पूर्व में प्राथमिकी दर्ज हुई है, जिसमें उसे अभियुक्त बनाया गया है। विगत रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उस अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर था। शुक्रवार को उसके घर पर होने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस ने धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त उक्त गांव निवासी दीपू कुमार है, जिसे अगले दिन जेल भेज दिया गया।












