एक शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस ने सोमवार को शाम में थाना क्षेत्र के महुआभूसा गांव के समीप शराब के नशे में धूत एक शराबी द्वारा हंगामा मचाने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। शराबी द्वारा हंगामा मचाने की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शराबी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। जांच के दौरान उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि गिरफ्तार शराबी महुआभूसा गांव निवासी राजदेव सिंह है, जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया।












