कटेया में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 18 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर कटेया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचदेवरी में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 18 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वशिष्ठ महतो (पिता– मधुबन महतो), निवासी छितौना, थाना कटेया, जिला गोपालगंज के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल शराब ढोने में किया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ










