महिला स्वास्थ्य व बाल संरक्षण समिति के सुदृढ़ीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला।
बैरगनिया। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बीडीओ सुनील कुमार गौड़ व आईसीडीएस, डीपीओ सरिता कुमारी के अध्यक्षता में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार तथा प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति को सशक्त करने को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर अभिषेक राज द्वारा गर्भवती महिलाओं के गोदभराई रस्म से की गई। मौके पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिकाओं व सेविकाओं को बीडीओ श्री गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषित करने हेतु पोषण युक्त आहार के साथ साथ स्वास्थ्य जांच एवं मातृत्व देखभाल के प्रति जागरूक करने की जिम्मेवारी आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिकाओं व सेविकाओं की होती है। गर्भावस्था में महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी जाने की आवश्यक होती है तथा स्वस्थ गर्भावस्था के महत्व बाल पोषण से जुड़ी हुई है इसकी जानकारी गर्भवती को मिलना जरूरी होता है। अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। मौके पर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 74 की सेविका नीतू कुमारी, केंद्र संख्या 77 की सेविका मंजू कुमारी व गर्भवती महिला खुशबू कुमारी एवं नंदनी कुमारी समुदाय के अन्य लोग एवं महिला पर्यवेक्षिका सीमा कुमारी, गांधी फेलो दिव्या चौहान उपस्थित रही।












