गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि,शपथ ग्रहण एवं विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 29.08.2025 से 31.08.2025 तक राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक- 29 अगस्त 2025 को जिले के सम्राट अशोक भवन, गोपालगंज में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, शपथ ग्रहण एवं विभिन्न खेल यथा लागोरी (देसी पिट्टू) स्पून रेस, सैक रेस इत्यादि का आयोजन किया गया। खेल आयोजन के पश्चात बिहार के राजगीर में हो रहे हीरो हॉकी एशिया कप का उद्घाटन समारोह एवं मैच का प्रसारण खिलाड़ियों,छात्र-छात्राओं, शारीरिक शिक्षकों एवं पदाधिकारियों के बीच किया गया।
इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी,श्री प्रशांत अभिषेक, जिला शिक्षा पदाधिकारी,श्री योगेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री अजय कुमार, प्राचार्य वी० एम० इंटर कॉलेज, जिला प्रबंधक, पिरामल फाउंडेशन गोपालगंज, श्री विंध्यवासिनी राय आदि उपस्थित थे।
विशेष कार्य पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार ने खिलाड़ियों को को शुभकामना देते हुए कहा खिलाड़ियों को पूरी इच्छाशक्ति एवं ईमानदारी से नियमित अभ्यास करना चाहिए जिससे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला एवं राज्य का नाम रौशन हो सकें।
इस मौके पर जिला लागोरी संघ के सचिव, श्री रजनीश सक्सेना, जिला ताइक्वांडो संघ से अभय कुमार एवं आदर्श तिवारी तकनीकी पदाधिकारी के रूप में राजीव कुमार सिंह, रमण कुमार, मुकेश कुमार,अविनाश कुमार, विनीत कुमार शर्मा, आदर्श कुमार पूरी, बसंत कुमार, राकेश कुमार तिवारी,पवन कुमार सिंह,विवेकानंद कुमार,राकेश कुमार,प्रवीण कुमार शाही,राजकुमार पाण्डेय, नीतीश कुमार मल्ल,रविरंजन मिश्रा, बृजेश कुमार गुप्ता ,छोटेलाल पटेल आदि शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।












