सड़क दुर्घटना में एक सप्ताह पहले घायल वृद्ध की इलाज के दौरान पटना में मौत
मृतक के शव गांव पहुंचते ही शोक में डूबा गांव
बड़हरिया से परमानंद पाण्डेय की रिपोर्ट

बड़हरिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार के समीप बड़हरिया तरवारा मुख्य पथ पर एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका ईलाज पटना एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी इस घटना विक्रमा प्रसाद उर्फ रामायण सिंह बताया जाता है। मृतक के शव गांव सदरपुर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के शव देख कर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की माने तो मृतक वृद्ध विक्रम प्रसाद उर्फ रामायण सिंह काफी मृदभाषी थे।












