परिवहन के बेहतरीन संचालन के लिए अधिकारियों ने कसी कमर।
बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के डिपो परिसर में यात्रियों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था ।अकेले डिपो में लगभग एक सैकड़ा बसों का संचालन किया जाता है ।इसके अतिरिक्त अन्य जनपदों की बसों का भी आवागमन डिपो से होता है। जिसके चलते डिपो परिसर में बसों के निकलने तथा खड़ी करने में बड़ी दिक्कत व यात्रियों को कठिनाई होती थी। जिसको देखते हुए अधिकारियों द्वारा तेज तर्रार वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुशीला चौहान, निगम के वी आई पी चालक बिपिन कुमार त्रिपाठी, वी आई पी चालक मोहम्मद इरफान को बसों के संचालन में अतिरिक्त लगाया गया है। इसके अलावा विभागीय कर्मचारियो में मोबिन्नुद्समद, सतेंद्र पिंटू को भी लगाया गया है।कर्मचारियों द्वारा जिम्मेदाराना ढंग से संचालन शुरू कर दिया गया है। चालकों द्वारा बेतरतीब खड़ी की जा रही बसों तथा यात्रियों को सुगमता पूर्ण ढंग से मार्गदर्शित किया जा रहा है। यात्रियों ने संचालन व्यवस्था की मुक्त कंठ से तारीफ की है। बांदा से सनम की रिपोर्ट










