बिहार के कुख्यात 7 बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में 16 बड़ी वारदातों का खुलाशा
रोहतास : बिहार में अपराधियों के खिलाफरोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोरदार अभियान चलाया है. पुलिस ने एक ही हफ्ते के अंदर 16 अलग-अलग आपराधिक मामलों का खुलासा कर सनसनी फैला दी है. पकड़े गए सभी अपराधियों का पुराना इतिहास भी है. 7 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई में कुल सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं, साथ ही एक बुलेट बाइक, एक अपाची बाइक व 6 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा किया.जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. आने वाले दिनों में भी ऐसे ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.रौशन कुमार, एसपी, रोहतास कई मामलों में संगीन अपराधी : उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई कई आपराधिक घटनाओं को सुलझा लिया गया है. सासाराम के नवरत्न बाजार से पुलिस ने मोहित कुमार और अजय प्रजापति को लूट की योजना बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये दोनों आरोपी कैमूर जिले के कुदरा के रहने वाले हैं. गोली मारकर लूट पाट करने के मामले में पुलिस ने खिड़की घाट इलाके से कुख्यात अपराधी भूलेटन यादव को गिरफ्तार किया है.इनको भी पुलिस ने दबोचा : इसके अलावे पुलिस ने आपराधिक मामले में कैमूर जिले के भगवानपुर से मंटू पांडे और दिनेश विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया है, साथ ही सासाराम के खिड़की घाट से रोशन कुमार और चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी गांव से विजय कुमार को भी दबोचा गया है.आम लोगों ने ली राहत की सांस : पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं. यह लोग पहले भी कई अपराधी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं. इनके खिलाफ लूटपाट गोलीबारी और जानलेवा हमले जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं. फिलहाल रोहतास पुलिस के इस कार्रवाई के बाद इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है. आम लोगों ने राहत की सांस ली है.16 अलग-अलग आपराधिक मामलों में कुल सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी कुख्यात अपराधी हैं. लूटपाट तथा जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं. पुलिस के हत्थे चढ़े इन सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. क्राइम कंट्रोल को लेकर लगातार कवायद जारी रहेगी.रौशन कुमार, एसपी, रोहतास










