AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सदर विधान सभा के एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय ने विकसित और सुंदर सीवान के लिए जारी किए अपनी प्राथमिकताओं वाले 9 संकल्प

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
November 4, 2025
in देश
0
सदर विधान सभा के एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय ने विकसित और सुंदर सीवान के लिए जारी किए अपनी प्राथमिकताओं वाले 9 संकल्प
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सदर विधान सभा के एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय ने विकसित और सुंदर सीवान के लिए जारी किए अपनी प्राथमिकताओं वाले 9 संकल्प

सिवान से परमानंद पांडे की रिपोर्ट

सीवान 105 सदर विधान सभा क्षेत्र के एनडीए समर्पित भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय ने रविवार को निराला नगर, बनियाटोली शिव मंदिर, नया बाजार मे प्रभातफेरी कर जनसंपर्क करते हुए अपनी जीत के लिए मतदाताओं से वोट देने की अपील किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगो द्वारा सेव से तौल कर मंगल पांडेय को सम्मानित किया गया । मंगल पांडेय ने “विकसित और सुंदर सीवान” के लिए अपने 9 संकल्प जारी किए । उन्होंने कहा कि सीवान को स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर को आधुनिक सुविधाओं, स्वच्छ वातावरण और समृद्ध जीवन शैली से सुसज्जित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। मंगल पांडेय ने बताया कि सीवान शहर में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले. इसके साथ ही कचहरी रोड पर आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) का निर्माण कर यातायात की समस्या से राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दाहा नदी का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिलेगा। सीवान में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना को तेज़ी से लागू किया जाएगा और युवाओं की विभिन्न गतिविधियों के लिए योजनाएं शुरू की जाएंगी। शहर में कूड़े के निपटान और स्वच्छता प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता में रहेगा। मंगल पांडेय ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. साथ ही उन्होंने नए उद्योगों के स्थापन पर जोर देते हुए कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ये 9 संकल्प सीवान के सर्वांगीण विकास की दिशा में एनडीए की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मंगल पांडेय ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि सीवान बिहार का सबसे स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर बने। मंगल पांडेय ने कहा कि मैं आपके बीच आशीर्वाद मांगने आया हूं। आप मुझे आशीर्वाद के रूप में आने वाले 6 तारीख को ईवीएम पर क्रमांक संख्या 2 पर कमल के निशान पर अपना मत देखकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि मैं सीवान को सुंदर बनाने के अपने संकल्प को पूरा कर सकूं। इसी तरह मंगल पांडेय ने सिवान विधान सभा क्षेत्र के सुंदरी बाजार, सुंदरपुर, मथुरापुर, लौवान , हाथीगाई, लकड़ी दरगाह, लक्ष्मी पुर, बड़का रोहड़ा, सहित दर्जनों गांवों में जनसमर्क करके बिहार में एनडीए के सरकार बनाने और सिवान को सुंदर सिवान बनाने के लिए कमल छाप पर बटन दबा कर विजई बनाने की अपील किया।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भारत अमेरिका डील पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।

भारत अमेरिका डील पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन।

February 13, 2026
आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी सख्त।

February 13, 2026
जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

February 13, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पुरानी रंजिश में मारपीट में तीन घायल, थाने में दिया आवेदन

February 13, 2026

Recent News