बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर गांव स्थित मंदिर पर नागा बाबा महोत्सव हुआ सम्पन्न
बड़हरिया से परमानंद पाण्डेय की रिपोर्ट
बड़हरिया प्रखंड के बड़हरिया तरवारा मुख्य मार्ग के पश्चिम स्थित सदरपुर मठ के मठाधीश स्वर्गीय सियाराम दास जी महाराज उर्फ नागा बाबा महोत्सव का आयोजन किया गया। नागा बाबा के समाधि स्थल पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। नागा बाबा महोत्सव में प्रखंड के सभी गांवों के नर और नारी शक्तियों का जन सैलाब उमड़ पड़ी। प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में सदरपुर, पहाड़पुर ,रानीपुर, भलूआ, नवलपुर, भादाय्य, त्रिशंडी, भीमपुर, शिवधारी मोड़ सहित बिहार राज्य के अन्य जिलों से महिला और पुरुष की भीड़ उमड़ी पड़ी। वैदिक मंत्रोचारण के बाद पूजा अर्चना ने बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी चोखा का वितरण किया गया। भंडारे के दौरान सुप्रसिद्ध चिकित्सों के द्वारा निशुल्क जांच शिवर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों के बीमारियों की फ्री जांच और इलाज के साथ साथ दवा का वितरण किया गया। क्षेत्र के इंटर क्लास में प्रथम श्रेणी से पास मेघावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, लालाबाबू सिंह ने बताया कि नागा बाबा एक सिद्ध संत थे। हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक नागा बाबा के शिष्य दोनों समुदाय के लोग है। प्रत्येक वर्ष 27 जनवरी को नागा बाबा महोत्सव का आयोजन होता है। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। नागा बाबा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के लोहरारखा गांव के रहने थे। जिनके गुरु यूपी के देवरिया जिला के इगुटी मठ के मठाधीश बलिराम दास जी महाराज थे। नागा बाबा अपने गुरु से दीक्षा लेकर बड़हरिया प्रखंड के सुप्रसिद्ध सदरपुर मठ में 1932 ई में सदरपुर मठ में आए थे। नागा बाबा नागा समुदाय के सिद्ध वैष्व संत थे। ग्रामीण अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि किसी भी दुख दर्द में मवेशी हो या मनुष्य को नागा बाबा अपने भभूत को उठाकर दे देते थे जिससे बीमारी ठीक हो जाती थी। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों की माने तो नागा बाबा भगवान शंकर जी को भोग लगाने के लिए बिल्कुल छोटी से बर्तन में प्रसाद बनाते थे और उस छोटी सी बर्तन में बना प्रसाद को दर्जनों लोग प्रसाद ग्रहण करते थे लेकिन वह प्रसाद घटता नहीं था। इसके अलावा अनेको लोगों को नागा बाबा के आशीर्वाद से पुत्र की प्राप्ति हुई है। नागा बाबा महोत्सव का आयोजन में सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, लालाबाबू सिंह, किशोर श्रीवास्तव, राजीव रंजन पटेल, डॉ अनिल गिरि, अनिल सिंह, सोनी सिंह, गुड्डू सिंह, राजू सिंह, मुन्ना सिंह, बीटू कुमार, सुरेन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मुकेश पाल, अखिलेश सिंह, उमेश राम, श्रीभगवान साह, विश्वनाथ सिंह, निर्झर कुमार, सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे। नागा बाबा के महोत्सव के बाद रात में भव्य जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नागा बाबा महोत्सव के मुख्यातिथि बड़हरिया विधान सभा क्षेत्र के जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, डॉ अशरफ अली, डॉ साइका नाज, वरिष्ठ पत्रकार सह शिक्षक आनंद मिश्रा, आशुतोष सिंह, प्रभु नाथ सिंह सहित अन्य बुद्धिजीवि भी कार्यक्रम शामिल थे। आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।












