दरभंगा: बहेड़ी थानाध्यक्ष एवं महिला पदाधिकारी के द्वारा मासिक महिला सशक्तिकरण सभा का आयोजन
दरभंगा, 05 दिसम्बर 2025 :- वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में बहेड़ी थानाध्यक्ष एवं महिला पदाधिकारी के द्वारा मासिक महिला सशक्तिकरण सभा का आयोजन किया गया। दिनांक-05.12.2025 को बहेड़ी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शांति नायक+2 विद्यालय में मासिक महिला सशक्तिकरण सभा का आयोजन किया गया।
इस सभा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। सामाजिक, आर्थिक, और कानूनी मुद्दों पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से ये सभाएं निम्नलिखित पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करती है:- महिला सुरक्षा, साईबर सुरक्षा, सोशल मीडिया जनित अपराध के विरुद्ध संगठित प्रयास, महिला हेल्पलाइन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
कानूनी जागरूकता के तहत दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी दी गई। इस सभा में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
#दरभंगा #महिलासशक्तिकरण #बहेड़ीथानाध्यक्ष #महिलापदाधिकारी #नारीसशक्तिकरण












