मंत्री ने की ग्रामीण विकास व परिवहन योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
- मंत्री श्रवण कुमार ने कलेक्ट्रेट के सभागार में की समीक्षा बैठक
फोटो-
गोपालगंज।
आज गुरुवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान जिला समाहरणालय में उन्होंने दोनों विभागों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रभारी जिला पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक ने मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
बैठक के दौरान मंत्री ने पहले ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सहायता योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर मंत्री ने चर्चा करते हुए आवास योजना के अंतर्गत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने का स्पष्ट निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को समय पर आवास का लाभ मिल सके। मंत्री ने विभागीय कार्य में आने वाली कठिनाइयों को भी अधिकारी व कर्मियों से जाना और उस पर सकारात्मक पहल करने की बात कही.
बैठक में डीआरडीए निदेशक राकेश कुमार चौबे, बरौली विधायक मंजित सिंह, हथुआ विधायक रामसेवक सिंह समेत संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाकर करें काम
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करें, ताकि ससमय योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके. इसके अलावा मनरेगा अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति, मानव दिवस सृजन एवं वृक्षारोपण से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने मनरेगा में कार्य की मांग प्राप्त होने पर उसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वच्छता अभियान को लेकर
परिवहन विभाग में राजस्व संग्रहण की हुई समीक्षा
परिवहन विभाग की समीक्षा के क्रम में मंत्री ने राजस्व संग्रहण की स्थिति पर चर्चा की और इसमें सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग से जुड़े लंबित कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया।












