सदर प्रखंड के पंचायत स्तरीय खेल क्लबों की बैठक संपन्न
आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को जिला खेल पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में गोपालगंज सदर प्रखंड अवस्थित खेल क्लबों के माननीय अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की एक महत्वपूर्ण बैठक सभा कक्ष, समाहरणालय में संपन्न हुई।
बैठक में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा पदधारकों से परिचय प्राप्त किया गया तथा खेल क्लबों को सशक्त एवं क्रियाशील बनाने हेतु विचार विमर्श कर उनके पंचायत में किन खेल विधाओं को प्रोत्साहन दिया जाए एवं खेल क्लब के सफल संचालन हेतु सुझाव प्राप्त किए गए।
बैठक का उद्देश्य पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के प्रभावी संचालन तथा स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की रणनीति तय करना रहा।
बैठक में खेल क्लबों की संरचना,व्यवस्था एवं संसाधनों की उपलब्धता तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि खेल क्लबों को सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिक लक्ष्य है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके।
बैठक के अंत में जिला खेल पदाधिकारी ने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया और विश्वास व्यक्त किया की पंचायत स्तर पर खेल क्लबों की सक्रियता से खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।












