गोपालगंज :- पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा आज की गई जन सुनवाई में कई फरियादी पहुंचे। एसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निराकरण के लिए संबंधित थानों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने कहा – “हर शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई होगी, किसी को न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा।” गोपालगंज पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय।












