अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार
कटेया (गोपालगंज) | 25 दिसंबर 2025
कटेया थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना में दर्ज कांड संख्या 257/25 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम–2018 की धारा 30(ए) के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर कटेया थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में आरोपी के पास से शराब की खेप बरामद की गई, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सोहित साह उर्फ मुन्ना साह पिता स्व नथु साह साकिन निमुईया थाना कटेया जिला(गोपालगंज) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
गोपालगंज पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है, वहीं आम जनता ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।












