गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास मामले का मुख्य अभियुक्त नवी अहमद गिरफ्तार।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
थावे (गोपालगंज)।। जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थावे थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवी अहमद, पिता- स्वर्गीय इस्लाम अहमद, साकिन- केशोपुर, थाना- थावे के रूप में हुई है। नवी अहमद थावे थाना कांड संख्या- 38/26 (दिनांक 20.02.26) में मुख्य अभियुक्त था। उस पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज था। घटना के बाद से ही पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।थावे थाना प्रशासन का कहना है की ”थावे थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी गंभीर कांड के अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा। अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।”










