वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा महिला थाना का किया गया निरीक्षण
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक-08.01.2026 को महिला थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजी जैसे हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, खतियान, निर्गत पंजी, प्राप्ति पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का निरीक्षण किया गया।
- निरीक्षण के क्रम में कोई भी पंजी अद्यतन नहीं पाया गया जबकि इस संदर्भ में पूर्व में ही निर्धारित तिथि को सभी प्रकार के पंजी को अद्यतन करने के लिए निर्देशित किया गया था। परंतु महिला थानाध्यक्ष द्वारा थाना अभिलेखों में संधारित किसी भी पंजी को अद्यतन नहीं किया गया था अद्यतन नहीं करने के कारण महिला थानाध्यक्ष को विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई
- पु0नि0 सत्येन्द्र कुमार (प्रभारी विधि व्यवस्था शाखा) को महिला थाना अभिलेखों के संधारण करवाने हेतु निर्देशित किया गया था। परंतु पु0नि0 सत्येन्द्र कुमार के द्वारा संधारण नहीं करवाया गया जिसके लिए इनको भी विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई।
- महिला थाना कांड संख्या-169/25 में लापरवाही बरतने के आरोप में पु0अ0नि0 नीलम कुमारी को विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई।
निरीक्षण के पश्चात वहां उपस्थित सभी
पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण
दिशा-निर्देश दिए गए:- - सभी प्रकार के पंजीयों को त्वरित गति देते हुए संधारित करने का निर्देश दिया गया।
- लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिये गए।
- कांड में अविलंब गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गए।
- विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिशा निर्देश।
- थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा अनुपालन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए।
- PC के समीक्षा में समन, BW, NBW, इश्तिहार और कुर्की पंजी की समीक्षा की गई और लंबित समन BW, NBW, का प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया।
- इश्तिहार और कुर्की का प्राप्ति के 03 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया।
- साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव हेतु दिशा-निर्देश दिये गए।
- हाजत सुरक्षा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
- महिला एवं बच्चों से संबंधित होने वाले अपराध के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।












