कटेया में शराब तस्करी का भंडाफोड़: 29 पेटी देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त
गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 पेटी देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार कटेया-जमुनहा मुख्य मार्ग पर जिन बाबा के समीप गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 29 पेटी देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के नंदपट्टी निवासी पिउल गुप्ता के पुत्र अमित गुप्ता के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।










