माधोपुर में शराब कांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
गोपालगंज:ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज पुलिस ने मध्यानिषेध कानून के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माधोपुर थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, माधोपुर थाना कांड संख्या 32/26, दिनांक 03 अप्रैल 2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) में नामजद आरोपी सुग्रीव प्रसाद को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी माधोपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।










