महासंघ का खिचडी भोज कार्यक्रम
फोटो-3
बांदा-विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में बांदा इकाई द्वारा संत शिरोमणि रविदास की जयंती हनुमान मंदिर कालू कुआं चौराहा में धूमधाम से मनाई गई।संत रविदास के जीवन चरित्र पर वक्तव्य प्रस्तुत किए गए।जिला अध्यक्ष सोनू तिवारी के संयोजन में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला एवं अतिथि प्रदेश महामंत्री सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आर0सी0योगा तथा जिला प्रभारी वरदान गुप्ता,राजू मिश्रा,प्रवीण वाजपेई,आशीष शुक्ला आदि सभी द्वारा संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया।उसके बाद सभी ने एक साथ खिचडी सहभोज किया।लोगों व कार्यकर्ताओं को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया।मुख्य अतिथि दीपक शुक्ला ने कहा कि समरसता ही हिंदुत्व का प्राण है।इसको सभी को बना कर रखना है जिस दिन यह डोरी टूटने लगेगी उसी दिन से सामाजिक जीवन मे दिक्कते पैदा होने लगेगी।मानवता ही हमारा परम धर्म होना चाहिए।अतिथि आर0सी0 योगा ने कहा हम सबको एकजुट होकर रहना चाहिए।तभी हमारा देश हिंदू राष्ट्र और विश्वगुरु बनेगा।उन्होने अपना स्वरचित गीत-विश्व हिंदू महासंघ कि घर घर अलग जगायेंगे,हम सब हिंदू भाई भाई मिलकर पंगत खाएंगे।इस गीत के माध्यम से जनता को संदेश दिया।जिलाध्यक्ष सोनू तिवारी ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह के रूप में श्रीराम की तस्वीर भेटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को दौरान दर्जनों कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।












