बड़हरिया प्रखण्ड के आई टी बड़हरिया प्रखंड के आईटी एवं कार्यपालक सहायक अधिकारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर गए
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया प्रखंड और अंचल कार्यालय में कार्यरत आई टी और कार्यपालक सहायक कर्मी अपनी मांगों को लेकर सोमवार यानि 6 अक्टूबर 25 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं। विदित हो की दशहरा और अन्य सरकारी छुट्टियों के कारण आईटी एवं कार्यपालक सहायकों के गत 3 अक्टूबर 25 और 4 अक्टूबर 25 तक अवकाश पर थे। 5 अक्टूबर 25 को रविवार रहने से पहले से हीं प्रखंड और अंचल सरकारी कार्यालय का काम काज ठप है। इस बीच अपनी मांगों पर सकारात्मक कदम बिहार सरकार द्वारा नहीं उठाया जाने को लेकर सोमवार यानि 6 अक्टूबर 25 से प्रखण्ड और अंचल कार्यालयो में कार्यरत सभी आईटी और कार्यपालक सहायकों ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सेवा स्थायी करण, समान कार्य के बदले समान वेतन, नियमित वेतन भुगतान एवं कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल आदी शामिल है। हड़ताली आई टी और सहायकों का कहना है कि जब तक बिहार सरकार हमारी मांगे नहीं मान लेती है तब तक भूख हड़ताल हमलोगो का अनिश्चित कालीन जारी रहेगा। विश्वास सूत्रों के अनुसार प्रखंड और अंचल के प्रशासनिक पदाधिकारियों के बताया है की आई टी और सहायक कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड और अंचल कार्यालय में सरकारी योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन कार्य जैसे दाखिल खारिज, जाती, आय, निवास , पेंशन, छात्रवृत्ति, मनरेगा भुगतान जैसी अन्य सभी सेवाएं प्रभावित हैं। आई टी सेल और सहायक कर्मियों के हड़ताल से प्रखंड के सुदूर गांव से आए अपने अपने कार्यों से सभी लोगों को वापस घर लौटना पड़ गया। बीडीओ संदीप कुमार और सीओ सरफराज अहमद ने कहा कि हड़ताल से ऑन लाईन काम बाधित है। उसके बावजूद लोगों के हितों के घ्यान में रख कर काम किया जा रहा है।












