बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा की गई व्यापक समीक्षा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा आज सोनपुर अनुमंडल कार्यालय में संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा बलों की तैनाती, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।
- सारण पुलिस की आप सभी सुधिजनों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या सारण पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नं-9031036406 को दें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके। निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सारण पुलिस, आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर…












