फिल्म ‘धुरंधर’ पर मध्य-पूर्वी देशों के बैन को लेकर IMPPA अध्यक्ष अभय सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, की भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील
संजय तिवारी की रिपोर्ट
यूएई सहित कई मध्य-पूर्वी देशों द्वारा हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। IMPPA के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने इस मामले में आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने पत्र के जरिए प्रधानमंत्री से कहा कि यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब द्वारा फिल्म पर लगाया गया बैन एकतरफा, बेवजह और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सीधा हमला है।
अभय सिन्हा ने कहा कि ‘धुरंधर’ को भारत में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से विधिवत प्रमाणन मिलने के बाद रिलीज़ किया गया है और यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इसके बावजूद मित्र देशों द्वारा बिना स्पष्ट कारण के प्रतिबंध लगाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न सिर्फ फिल्म निर्माताओं के अधिकारों












