महाराजगंज थानान्तर्गत अवैध हथियार बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सिवान जिला के महराजगंज थाना को दिनांक 24.10.25 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आकाशी मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध हथियार छुपा कर रखें हुए है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महराजगंज थाना पुलिस टीम द्वारा संदर्भित स्थल पहुंचकर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में 01 पिस्टल, 02 कारतूस एवं 01 मोबाइल बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में महराजगंज थाना कांड सं0-519/25, दिनांक-24.10.25, घारा-25 (1-बी) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :- सचिन कुमार यादव, पिता केशोनारायण यादव, साकिन महुआरी, थाना-महराजगंज, जिला सिवान। > गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात अपराधिक इतिहास :- 1. महराजगंज थाना कांड सं0-577/24, दिनांक 01.12.24, धारा-115(1)/126(2)/118/303(2)/351(1)/352/3(5) बी.एन.एस. । > जप्त / बरामद समानों की विवरणी पिस्टल-01 कारतूस-02 मोबाइल-01 > छापामारी टीम शामिल सदस्य :- 1. थानाध्यक्ष महाराजगंज थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी।2. जिला आसूचना ईकाई, सिवान।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












