दिल दहला देने वाली वारदात: कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज (बिहार)।। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के गौरा तिवारी टोला से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही जवान बेटी की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते रविवार (5 अप्रैल 2026) की रात करीब 8:30 बजे की है। गौरा गांव के चौकीदार मुस्ताक अहमद को सूचना मिली कि गांव के ही जनार्दन प्रसाद (55 वर्ष) अपनी पुत्री मोनिका कुमारी के साथ मारपीट कर रहे हैं। अपनी जान बचाने के लिए मोनिका छत की ओर भागी, लेकिन सिरफिरे पिता ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। मौके पर पहुंचे, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा देख सबकी रूह कांप गई। फर्श पर मोनिका कुमारी का शव खून से लथपथ पड़ा था। मृतका के हाथ और दोनों पैर बंधे हुए थे। पास ही एक टूटा हुआ टेबल फैन पड़ा था, जिसमें खून लगा हुआ था। आरोपी पिता ने पंखे से वार कर अपनी बेटी की जान ली थी। चौकीदार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर आरोपी जनार्दन प्रसाद को भी पाया गया, जिसके कपड़ों और हाथों पर खून के निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।












