वाहनों को दिखाई हरी झण्डी





बांदा-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने,वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति,प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक् समझ विकसित किये जाने,पाठ्यपुस्तकों में पढ़े गए इतिहास और विज्ञान के सिद्धातों को साक्षात देखने, रानी लक्ष्मीबाई जैसे ऐतिहासिक चरित्रों से प्रेरणा लेकर लेकर आत्मविश्वास बढ़ाना,अंतरिक्ष,रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करने के उद्देश्य से राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार संचालित समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत् छात्राओं का एक दिवसीय एक्सपोजर विजट हेतु छात्राओं को निर्धारित स्थल झांसी का किला ओर संग्राहलय जनपद-झांसी हेतु पं० जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के खेल प्रागंण से जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।एक्सपोजर विजिट हेतु बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 16 बसें अधिकृत की गयी है।बालिकाओं की सुरक्षा-संरक्षा के दृष्टिगत समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी,प्रत्येक बस में 4 विद्यालय स्टाफ एवं 1 महिला एवं 1 पुरुष पुलिस कार्मिक तथा कार्यालय स्टाफ की तैनाती की गयी है।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययरनत् बालिकाओं के एक्सपोजर विजट वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना जिलाधिकारी ने रवाना किया।












