समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
समस्तीपुर —
आज समस्तीपुर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी का भाजपा परिवार द्वारा भव्य, आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष जोश और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली।
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष द्वय श्रीमती नीलम सहनी जी (उत्तरी) एवं श्री शशिधर झा जी (दक्षिणी) के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर माननीय विधान पार्षद श्री तरुण चौधरी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राम सुमरन सिंह जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनके उत्साह से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम ने भाजपा संगठन की मजबूती और एकता का संदेश दिया।












