बेगूसराय में ‘सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का भव्य शुभारंभ
बेगूसराय। भारत सरकार के निर्देशानुसार बेगूसराय जिले में आज से ‘सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह अभियान 19 से 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत प्रशासन सीधे गाँवों तक पहुँचकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेगा।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री सहित उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
अभियान के दौरान जिले के सभी प्रखंडों एवं अनुमंडलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहाँ ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निवारण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुँचाने पर विशेष जोर रहेगा।
प्रशासन का मानना है कि यह पहल पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी शासन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम जनता का भरोसा और सहभागिता दोनों बढ़ेंगे।












