गोपालगंज :- किशोर ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश! नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। सूत्रों के मुताबिक, किशोर के दोस्तों ने उसके पिता को फोन कर 3 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। पुलिस को जब मामले की जानकारी मिली, तो तुरंत जांच में जुट गई और छानबीन के बाद चार किशोरों को निरूद्ध किया गया। पुलिस सभी आरोपित किशोरों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी।











