गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। विधानसभा चुनावों के तारीखों के एलान के बीच इंडिया गठबंधन ने प्रखंड स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया है। इंडिया गठबंधन के प्रखंड स्तर पर गठित 12 सदस्यीय प्रखंड समन्वय समिति में गठबंधन में शामिल सभी 6 दलों के दो-दो सदस्यों को रखा गया है।
समन्वय समिति के संयोजक राजद के प्रखंड अध्यक्ष को बनाया गया है जबकी बाकी सभी लोग समिति के सदस्य होंगे।
राजद के जिलाध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक दिलीप कुमार सिंह ने आज समिति की सूची जारी की।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है तथा इस बार बीस साल पुरानी और खटारा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सभी निर्णय समन्वय समिति के बैठक में लिए जाएंगे तथा इन्ही के बनाये रणनीति पर कार्य किये जायेंगे।
इस अवसर पर राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने कहा कि इसके पूर्व जिलास्तर पर भी जिला समन्वय समिति का गठन हुआ है जो अपना कार्य कर रहा है।












