तीन वारंटी व एक तस्कर सहित चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानी पुलिस ने तीन वारंटी एवं एक शराब तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने बताया कि तीनों वारंटी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। मंगलवार की देर शाम को तीनों वारंटियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली, कि वे घर पर आए हुए हैं । सुचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों वारंटियों के घर पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया । वहीं नौतन मछलीहट्टा में तंबाकू की दुकान की आड़ में शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी कर 1.6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी महादेव बीन एवं सहादेव बीन तथा शाहपुर गांव निवासी जनार्दन गोंड़ शामिल हैं। वहीं शराब तस्कर थाना क्षेत्र के खलवां गांव निवासी रामप्रवेश चौहान है। थानाध्यक्ष ने बताया सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया ।









