AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए सीतामढ़ी जिले में 2 से 6 फरवरी तक सभी पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
February 1, 2026
in देश
0
किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए सीतामढ़ी जिले में 2 से 6 फरवरी तक सभी पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए सीतामढ़ी जिले में 2 से 6 फरवरी तक सभी पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी सीतामढ़ी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य के लिए सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत सभी 273 पंचायतों में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक आयोजित होने वाले कैंप की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त सीतामढ़ी को किसान बन्धुओं के बीच सघन जनजागरूकता अभियान चलाकर उन्हें कैंप तक लाने एवं एग्री स्टैक परियोजना के कार्यो में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने सहित शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी सीतामढ़ी ने कहा कि पूर्व में कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए पुनः शिविर आयोजित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने किसान बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि आप कैंप में भाग लेकर फार्मर रजिस्ट्रेशन करवाएं तथा फार्मर आईडी बनवाकर कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का पारदर्शी एवं सुचारू रूप से लाभ उठाएँ। संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र आपकी सहायता के लिए सजग तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीएससी/ वसुधा केन्द्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। सभी सीएससी में किसान अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। साथ ही किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr… के माध्यम से घर बैठे फार्मर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पूर्व में कॉमन सर्विस सेन्टर/ वसुधा केन्द्रों के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए ली जाने वाली ₹15 की सेवा शुल्क राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब नहीं ली जाएगी। किसानों के हित में इसका वहन कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा। जिससे किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कृषि विभाग का हेल्प लाइन नंबर 18001801551तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 है। किसानों द्वारा किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपर्युक्त हेल्पलाइन नम्बरों के साथ जिला कृषि पदाधिकारी , अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्ट : डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

February 10, 2026
एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

February 10, 2026
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

February 10, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

February 10, 2026

Recent News