नाबालिग लड़की की हुई अपहरण प्राथमिकी दर्ज
भोरे/गोपालगंज
भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शादी की नियत से हुआ अपहरण इस संबंध में लड़की की मां ने भोरे थाना में आवेदन देकर गांव के ही लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राथमिकी के अनुसार, लालमती देवी की पुत्री गोल्डी कुमारी (उम्र लगभग 15 वर्ष) को गुरुवार की शाम करीब 7 बजे गांव की ही सीता देवी और रेमा देवी शादी के बहाने अपने साथ बुलाकर ले गईं। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद धर्मदेव शाह, ब्रह्मदेव शाह एवं पवन कुमार ने मिलकर लड़की को शादी की नियत से अगवा कर लिया।
परिजनों के अनुसार, काफी देर तक लड़की के घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि लड़की घर में रखे सोने के आभूषण और करीब 15 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। बाद में जानकारी मिली कि उक्त सभी लोगों ने मिलकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया है।
वही लड़की की माँ ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है पुलिस प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच मे जुट गई है।












