दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में छह पर प्राथमिकी दर्ज
भोरे/गोपालगंज
भोरे थाना क्षेत्र के पांडेय चकिया एवं इमिलिया गांव के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आवेदन दिए गए हैं, जिसके आधार पर भोरे थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पहली प्राथमिकी पांडेय चकिया गांव निवासी दुर्गेश पांडेय द्वारा दर्ज कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके छोटे भाई से इमिलिया गांव निवासी भुवाल गुप्ता ने जबरदस्ती डेढ़ कट्ठा जमीन लिखवा ली, जिसमें चौहद्दी भी गलत दर्शाई गई है। आरोप है कि जब छोटे भाई का चेक मांगने वे भुवाल गुप्ता के दरवाजे पर गए, तो भुवाल गुप्ता तथा कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।वहीं दूसरी प्राथमिकी इमिलिया गांव निवासी भुवाल कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पांडेय चकिया गांव निवासी भावेश पांडेय, राजेश पांडेय, राजन पांडेय तथा कवलरही गांव के भरत सिंह और अवधेश भगत स्कॉर्पियो पर सवार होकर खजुराहा स्थित उनकी दुकान पर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। आरोप है कि इस दौरान फर्नीचर बनाने की चार मशीनें, और एक लाख रुपए नगद लेकर चले गए।वही दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर भोरे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।












