थावे में युवक के साथ मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
ब्यूरो आशीषरंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के चितूटोला गांव में एक युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित साबिर हुसैन ने थावे थाना पुलिस में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार साबिर हुसैन ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान कुछ बाहरी लोग बगल के घर की छत से उसके घर के अंदर ताक-झांक करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपित आक्रोशित हो गए और उसके साथ मारपीट कर दी।
इस मारपीट में साबिर हुसैन घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने शहनवाज आलम, राजा आलम, सबाना खातून और रुकसाना खातून सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इधर थावे थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गई है।










