नगद व जेवर लेकर युवती फरार, प्राथमिकी दर्ज
भोरे/गोपालगंज
भोरे थाना क्षेत्र के सेमरौना गांव से एक युवती के नगद रुपये व जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती की मां रीता देवी ने अपने ही गांव के युवक विशाल शर्मा के खिलाफ भोरे थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में रीता देवी ने आरोप लगाया है कि विशाल शर्मा ने शादी की नीयत से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। आरोप है कि युवती घर से 18 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा कीमती जेवरात भी साथ ले गई है।
घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और उन्होंने थाना पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। भोरे थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












