मारपीट के मामले में 7 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
कटेया,गोपालगंज
कटेया से आ रहे एक व्यक्ति के साथ गैस एजेंसी के समीप मारपीट करने के मामले में सात लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पड़रिया निवासी दुखी यादव ने आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर को मैं कटेया से आ रहा था।तभी शाम के करीब 8:00 बजे गैस एजेंसी के समीप थाना क्षेत्र के धनौती निवासी प्रेम भगत सहित 7 लोग मुझे घेर लिए और लाठी डंडे से मारने लगे।मारपीट के क्रम में ही मेरे जेब से नगद 12 हजार रुपये और चैन निकाल लिए।साथ ही मुझे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।वहीं पुलिस पीड़ित के दिए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।












